देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के बारामुला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
श्रीनगर, 24 दिसंबर जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बारामुला जिले के करीरी क्षेत्र में वनिगाम पाईन में तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहा कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
अधिकारी ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।
उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और संगठन का पता लगाया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Eid-ul-Fitr 2026 Namaz Guide: ईद की नमाज अदा करने का सही तरीका और जरूरी नियम
Eid Mubarak 2026 Best AI Prompts: रचनात्मक शुभकामनाओं के लिए बेहतरीन AI प्रॉम्प्ट्स और कैनवा टेम्पलेट्स
Eid Mubarak Wishes For Husband and Wife: पति-पत्नी के लिए खास ईद मुबारक संदेश, इस तरह बढ़ाएं रिश्तों में मिठास
IPL से पहले ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सरकार का बड़ा एक्शन, 300 से अधिक अवैध वेबसाइट्स और ऐप्स ब्लॉक
\