देश की खबरें | मणिपुर में एक उग्रवादी पकड़ा गया, अन्य अभियान में हथियार बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के थौबल जिले से सुरक्षाबलों ने एक प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य को पकड़ा है और जिरीबाम में एक अन्य अभियान में सात आग्नेयास्त्र बरामद किए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 17 जुलाई मणिपुर के थौबल जिले से सुरक्षाबलों ने एक प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य को पकड़ा है और जिरीबाम में एक अन्य अभियान में सात आग्नेयास्त्र बरामद किए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का यह सदस्य किशोर है और उसे बुधवार को खोंगजोम पापल इलाके से कथित रूप से जबरन वसूली और संगठन में सदस्यों की भर्ती में संलिप्ता के आरोप में पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि उग्रवादी संगठन का यह सदस्य थौबल और बिष्णुपुर जिलों में सक्रिय था।

पुलिस ने बताया कि उसके साथ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उग्रवादी संगठन पीएलए केंद्रीय सुरक्षा बलों पर हमलों में शामिल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य अभियान में, सुरक्षाबलों ने बुधवार को जिरीबाम के लीगांगपोकपी गांव और तामेंगलोंग जिले के तातबुंग के बीच एक जगह से एक एसएलआर, मैगजीन, गोला-बारूद, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य सामग्री समेत सात आग्नेयास्त्र बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाश अभियान संचालित कर रहे हैं।

मई 2023 से अब तक मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड