देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के बारामूला में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने को लेकर उसकी पत्नी और उसके (पत्नी के) प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, तीन दिसंबर जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने को लेकर उसकी पत्नी और उसके (पत्नी के) प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा,''सोपोर में पुलिस ने एक हत्या के मामले को सुलझा लिया है। इस जघन्य अपराध में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।''

उन्होंने कहा कि बोमई के रियाज अहमद मीर की पत्नी शाइस्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति 30 नवंबर और एक दिसंबर की दरमियानी रात घर से निकलने के बाद से ही लापता है।

प्रवक्ता ने कहा,''पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों की मदद से मीर का शव घर में बने एक गड्ढे में मिला जो ढका हुआ था। पुलिस ने गड्ढे से शव को बाहर निकाला।''

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि मीर की हत्या हुई थी। उनके अनुसार मेडिकल औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मामला दर्ज किया गया।

प्रवक्ता ने कहा,''जांच के दौरान, मीर की पत्नी सहित कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए पकड़कर लाया गया। शाइस्ता ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी वसीम अकरम लोन के साथ मिलकर रात में अपने पति की हत्या कर दी और उसका शव गड्ढे में छिपा दिया।’’

उन्होंने कहा,‘‘आरोपी लोन को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।उसने भी अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\