देश की खबरें | एक व्यक्ति ने अभिनेत्री का सोशल मीडिया मंच पर पीछा किया, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक 35 वर्षीय व्यक्ति को उपनगरीय अंधेरी में एक 26 वर्षीय वेब सीरीज अभिनेत्री का उसके सोशल मीडिया मंच पर पीछा करने और परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

मुंबई, 12 दिसंबर एक 35 वर्षीय व्यक्ति को उपनगरीय अंधेरी में एक 26 वर्षीय वेब सीरीज अभिनेत्री का उसके सोशल मीडिया मंच पर पीछा करने और परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंदी और बांग्ला वेब सीरीज में काम कर चुकी अभिनेत्री पिछले कुछ महीनों से उत्पीड़न का सामना कर रही है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में एक सोशल मीडिया मंच पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत के दौरान अभिनेत्री को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील संदेश भेजे गए थे।

अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री ने उस व्यक्ति को सोशल मीडिया मंच पर ब्लॉक कर दिया, लेकिन उसने अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर संदेश भेजना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद उसने ट्विटर पर भी अभिनेत्री और उसके पति को अपमानजनक सामग्री के साथ ‘टैग’ करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति ने हाल ही में अभिनेत्री का नंबर प्राप्त किया और उसे फोन करना शुरू कर दिया और उसे लिखित संदेश भी भेजे। आरोपी ने व्यक्तिगत रूप से अभिनेत्री का पीछा भी किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री ने डी एन नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट