देश की खबरें | दक्षिणी दिल्ली में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 सितंबर दक्षिणी दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी।

उसने बताया की आत्महत्या का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मूल निवासी राजेश तोमर (40) के रूप में हुई और वह वर्तमान में संगम विहार के बी-ब्लॉक में रह रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को करीब एक बजकर 23 मिनट पर पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली है।

अधिकारी के अनुसार, "घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम को व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला, जिसके सिर पर गोली लगी थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और उसने वहां से एक तमंचा, खाली कारतूस सहित तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।"

पुलिस के मुताबिक, तोमर पिछले छह साल से इस इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर और उसके तीन बच्चों के साथ रह रहा था।

पुलिस ने कहा, "सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 174 के तहत जांच जारी है और तिगरी पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड