देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में कुछ अज्ञात लोगों ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में कुछ अज्ञात लोगों ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हिरांकी गांव के प्रमोद कुमार के तौर पर हुई है। कुमार के खिलाफ भी हत्या की कोशिश और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि अलीपुर थाना पुलिस को बृहस्पतिवार रात करीब सवा 11 बजे सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कुमार पर गोली चलाई थी, जिसे हैदरपुर के मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि अपराध जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां नौ खाली कारतूस मिले।

पुलिस ने बताया कि वे संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रहे हैं और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू