देश की खबरें | दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में मंगलवार को कुछ अज्ञात लोगों ने 23 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में मंगलवार को कुछ अज्ञात लोगों ने 23 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पीड़ित की पहचान टीसी कैंप निवासी अशोक के रूप में हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलीबारी में दो लोग शामिल थे।
अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीम का गठन किया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
PAN Card Rules 2026: 31 मार्च तक सिर्फ आधार से PAN बनाने का आखिरी मौका, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम
Bank Holidays In April 2026: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें राज्यवार पूरी लिस्ट
PSL 2026 Update: ईंधन संकट और सुरक्षा कारणों से बिना दर्शकों के खेला जाएगा पाकिस्तान सुपर लीग, सिर्फ 2 शहरों में होंगे मैच
Middle East Conflict: पश्चिम एशिया तनाव के बीच PM नरेंद्र मोदी करेंगे तेल-गैस हालात की समीक्षा, सप्लाई पर सरकार की कड़ी नजर
\