विदेश की खबरें | ईरान में एक व्यक्ति ने गोली मारकर दो न्यायाधीशों की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश में न्यायपालिका पर यह दुर्लभ हमला है।
देश में न्यायपालिका पर यह दुर्लभ हमला है।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने बताया कि इस गोलीबारी में न्यायाधीश मौलवी मोहम्मद मोगीसेह और न्यायाधीश अली रजिनी की मौत हो गई। ‘इरना’ के मुताबिक, इस हमले में एक न्यायाधीश का अंगरक्षक भी घायल हो गया।
समाचार एजेंसी के मुताबिक, बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी।
न्यायाधीश रजिनी की 1999 में हत्या करने की कोशिश की गयी थी, लेकिन वह प्रयास विफल रहा था।
दोनों ही न्यायाधीश कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने और उन्हें कठोर सजा देने के लिये जाने जाते थे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)