देश की खबरें | नाबालिग के साथ एक व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, उसकी पत्नी ने बनाया वीडियो, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया जबकि उसकी पत्नी ने इस हरकत का वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बदायूं (उप्र), 15 जुलाई बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया जबकि उसकी पत्नी ने इस हरकत का वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को एक व्यक्ति ने गांव की ही एक नाबालिग किशोरी को किसी बहाने से अपने घर बुला लिया और फिर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया एवं इस दौरान उसकी पत्नी मोबाइल से वीडियो बनाती रही।

पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी ने पीड़ित किशोरी को घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी, इस डर से उसने किसी से भी घटना के बारे में कुछ भी नहीं कहा, लेकिन बलात्कारी की पत्नी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिससे घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र को हो गई।

पुलिस के मुताबिक जब लड़की के परिवार वालों को वीडियो के बारे में पता चला तो उन्होंने उससे इस बारे में पूछा तो उसने घटना की पुष्टि की जिसके बाद किशोरी ने दोनों के खिलाफ नामजद शिकायत की।

फैजगंज बेहटा थाने के प्रभारी चरण सिंह राणा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के लिए लड़की को जिला अस्पताल भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट