देश की खबरें | राजस्थान में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की, ससुर को सूचित कर हुआ फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झालावाड़ जिले में भागकर शादी करने के एक महीने से भी कम समय के बाद झगड़े के चलते 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोटा, पांच मार्च राजस्थान के झालावाड़ जिले में भागकर शादी करने के एक महीने से भी कम समय के बाद झगड़े के चलते 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दांगीपुरा थाना क्षेत्र के गोगाड़ी गांव के रहने वाले राजाराम तंवर ने अपने ससुर को फोन कर हत्या की जानकारी दी और फरार हो गया।

पुलिस ने कहा कि राजाराम की पिछले साल पंचपिपली गांव की रहने वाली सुनीता से सगाई हुई थी लेकिन सुनीता के परिवार ने शादी रद्द कर दी थी। हालांकि, दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे और 10 फरवरी को अपने घरों से भागने के बाद एक मंदिर में शादी कर ली, इसके बाद सुनीता के परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

दांगीपुरा के थाना प्रभारी (एसएचओ) सत्यनारायण गोचर ने कहा कि सोमवार शाम करीब पांच बजे नशे में धुत राजाराम का सुनीता से झगड़ा हो गया, बहस के दौरान राजाराम ने सुनीता सिर पर तेज धार हथियार से वार किया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

एसएचओ ने कहा कि सुनीता की हत्या करने के बाद राजाराम ने उसके पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी, महिला के पिता ने पुलिस को सूचित किया।

गोचर ने कहा कि राजाराम शराब पीने का आदी है और शादी के बाद से ही उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था।

एसएचओ ने कहा कि सुनीता के पिता की शिकायत के आधार पर राजाराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव सुनीता के परिवार को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज