देश की खबरें | त्रिपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम त्रिपुरा जिले में एक व्यक्ति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अपनी पत्नी और अपनी सास की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, 13 अक्टूबर पश्चिम त्रिपुरा जिले में एक व्यक्ति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अपनी पत्नी और अपनी सास की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति एक साल से अधिक समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था।

इसने बताया कि सिपाहीजाला जिले के मधुपुर निवासी 51 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति अपने दो बेटों के साथ मधुपुर में रह रहा था जबकि उसकी पत्नी पिछले डेढ़ साल से पश्चिमी त्रिपुरा जिले के नेताजीनगर में अपनी मां के साथ रह रही थी।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति की पत्नी ने उसके खिलाफ तलाक का मामला दायर किया हुआ था।

पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने पत्रकारों को बताया, ‘‘रविवार को उसकी पत्नी ने दुर्गा पूजा के दौरान अपने दो पुरुष मित्रों के साथ खींची गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थीं। तस्वीरें देखकर पति आगबबूला हो गया और उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मां-बेटी घर लौट रही थीं तो आरोपियों ने उन दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को खून से लथपथ पाया। उन्होंने बताया कि आरोपी को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड