देश की खबरें | एक व्यक्ति ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की हत्या की, शव के 35 टुकड़े किये, उन्हें अलग-अलग जगह फेंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक वीभत्स घटना में एक व्यक्ति ने अपनी सहजीवन साथी (लिव-इन पार्टनर) की गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी, उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर उन्हें लगभग 20 दिनों तक फ्रिज में रखा एवं एक के बाद एक कर उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया।

नयी दिल्ली, 14 नवंबर दिल्ली में एक वीभत्स घटना में एक व्यक्ति ने अपनी सहजीवन साथी (लिव-इन पार्टनर) की गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी, उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर उन्हें लगभग 20 दिनों तक फ्रिज में रखा एवं एक के बाद एक कर उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में मुंबई के 28 वर्षीय आफताब पूनावाला को गिरफ्तार किया गया है तथा श्रद्धा वालकर (29) नामक महिला के शरीर के कुछ टुकड़े बरामद किये गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस अपराध में प्रयुक्त किया गया हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-प्रथम (दक्षिण जिला) अंकित चौहान ने बताया, ‘‘ मुंबई में काम करने के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और अपने परिवार वालों के विरोध के चलते वे अप्रैल आखिर या मई के पहले हफ्ते में दिल्ली आ गये। जब वे राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे थे तब मध्य मई में शादी को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई जो तेज हो गयी तथा अफताब ने श्रद्धा का गला घोंट दिया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ फिर, उसने शव के टुकड़े किये और उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया। आरोपी ने महिला के शव के इन टुकड़ों को फेंकने से पहले फ्रिज में रखा था।’’

चौहान ने बताया कि इस प्रेमी युगल के दिल्ली में रहना शुरू करने के कुछ दिन बाद मुंबई में महिला के पिता को अहसास हुआ कि उनकी बेटी लापता है और उन्होंने मुंबई पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करावायी।

पुलिस के अनुसार आरोपी को पांच दिनों के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने आरोपी के लिए कठोरतम सजा की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ रूह कँपाने वाले एक मामले में दिल्ली में एक लड़की को उसके पुरुष मित्र ने जान से मार दिया और उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। उसके शव के टुकड़ों को उसने शहर के अलग अलग इलाक़ों में फेंका। समाज में कैसे कैसे दरिंदे पल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है। दरिंदे को कड़ी सजा होनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट