देश की खबरें | पंजाब के मोहाली में एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र की हत्या की, हरियाणा में हादसे का शिकार हो गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मोहाली जिले में 27 वर्षीय महिला मित्र की कथित रूप से हत्या करने के बाद उसकी कार लेकर भागा एक व्यक्ति हरियाणा में एक सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, आठ अप्रैल पंजाब के मोहाली जिले में 27 वर्षीय महिला मित्र की कथित रूप से हत्या करने के बाद उसकी कार लेकर भागा एक व्यक्ति हरियाणा में एक सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जिले के खरार क्षेत्र में एकता (27) अपने घर में मृत पायी गयी और उसके गले पर धारदार हथियार के प्रहार के कई घाव थे। वह एक निजी कंपनी में काम करती थी।

पुलिस ने कहा कि यह वारदात खरार के सन्नी एन्क्लेव में शनिवार को तड़के हुई।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अनस कुरैशी (30) एकता के लौटने के तुरंत बाद उसके घर पहुंचा था।

इलाके के सीसीटीवी फुटेज में कुरैशी एकता के घर से बाहर आता और उसकी कार से भागता हुआ नजर आ रहा है।

पुलिस का कहना है कि करीब 70 किलोमीटर का सफर करने के बाद कुरैशी हरियाणा में शाहाबाद के समीप एक दुर्घटना का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसने बताया कि कुरैशी का चंडीगढ़ के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है तथा जब उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी तब उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि इस हत्या के कारण का अबतक पता नहीं चल पाया है।

आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और चंडीगढ़ में ढाबा चलाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी