Harayana Shocker: हरियाणा पुलिस की हिरासत में राजस्थान के एक व्यक्ति की मौत

साइबर धोखाधड़ी के आरोप में हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए राजस्थान के एक व्यक्ति की रविवार को एक अस्पताल में मौत हो गई.

Death Representative (Photo Credit: PTI)

फरीदाबाद, 23 जुलाई: साइबर धोखाधड़ी के आरोप में हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए राजस्थान के एक व्यक्ति की रविवार को एक अस्पताल में मौत हो गई. मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति के साथ मारपीट की थी. पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के गोबिंदगढ़ के टिकरी गांव के रहने वाले शैकुल (30) को चार अन्य लोगों के साथ 20 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. यह भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस की हिरासत में राजस्थान के एक व्यक्ति की मौत

पुलिस ने 21 जुलाई को आरोपियों को अदालत में पेश किया था,जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. उसी दिन शैकुल ने पुलिस को बताया कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया तथा चिकित्सकों ने दवा देकर उसे वापस भेज दिया.

उसने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आरोपी को वापस अस्पताल ले जाया गया. रविवार सुबह करीब पांच बजे शैकुल ने फिर पुलिस को अपनी तबीयत खराब होने की सूचना दी.

पुलिस ने बताया कि एक पुलिस टीम उसे अस्पताल ले गई, जहां करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई. उसने बताया कि मामले की न्यायिक जांच शुरु कर दी गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

महाराष्ट्र में 'एपस्टीन फाइल्स' जैसा घृणित कांड, अमरावती सेक्स स्कैंडल और अशोक खरात वीडियो केस से मचा हड़कंप

Yusuf Pathan’s Father-in-Law Arrested: मुंबई के भायखला इलाके में एक परिवार से मारपीट का आरोप, यूसुफ पठान के ससुर, साला समेत 3 लोग गिरफ्तार

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड