देश की खबरें | नागपुर जिले में एक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला पर हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक खेतिहर मजदूर ने एक बुजुर्ग महिला पर इसलिए हमला कर दिया, क्योंकि उसने उस पर घर से आलू चुराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 25 नवंबर महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक खेतिहर मजदूर ने एक बुजुर्ग महिला पर इसलिए हमला कर दिया, क्योंकि उसने उस पर घर से आलू चुराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जयराम पुंडलिक तोताडे (38) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार खारी नागोबा गांव निवासी तोताडे ने शनिवार दोपहर महिला इंदुबाई मधुकर राउत (72) के साथ मारपीट की।

इसने बताया कि खेत मजदूर तोताडे को जब पता चला कि राउत ने उस पर आलू चोरी का आरोप लगाया है तो वह आगबबूला हो गया।

पुलिस ने बताया कि उसने बुजुर्ग महिला से उसके घर पर जाकर बहस की और उसके बाद उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसने बताया कि ग्रामीणों ने उसे कुही स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कुही पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: सुपर 8 में कौन सी टीम किसको देगी टक्कर! ग्रुप, सीडिंग और पूरा फॉर्मेट यहां डिटेल में समझें

Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में आगरा से गिरफ्तार आरोपी की 25 फरवरी तक कस्टडी, दीपक ने चलाई थी गोली

\