देश की खबरें | महिला के पांच लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे से एक महिला के करीब पांच लाख रुपये के सोने के गहने चोरी करने के आरोप में कोल्हापुर जिले के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

ठाणे, 23 मई पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे से एक महिला के करीब पांच लाख रुपये के सोने के गहने चोरी करने के आरोप में कोल्हापुर जिले के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि महिला 12 मई को एक लोकल ट्रेन से मुंब्रा शहर से ठाणे गयी थी।

ठाणे स्टेशन पर उतरने के बाद महिला को पता चला कि पांच लाख रुपये के 110 ग्राम सोने के आभूषण से भरा उसका बैग गुम हो गया है, जिसके बाद उसने यहां रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बाद में स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को बैग के साथ देखा गया। पुलिस ने यह भी पता लगाया कि यह व्यक्ति एक लोकल ट्रेन में पड़ोसी दीवा शहर से ठाणे आया था।

विज्ञप्ति के अनुसार, इसके बाद पुलिस का एक दल दीवा गया, जहां आरोपी की पहचान राजाराम माहीपति आधव (46) के रूप में हुई। उन्हें पता चला कि आरोपी अपने गृह नगर सांगली गया है। सांगली पुलिस ने बताया कि आरोपी कोल्हापुर में शिरोल गया है।

जीआरपी ने बताया कि रेलवे पुलिस का दल यहां से फिर कोल्हापुर गया और 20 मई को आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के पास से चोरी के आभूषण और 8,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड