देश की खबरें | पुरानी रंजिश को लेकर अस्पताल में एक व्यक्ति और महिला पर हमला, दोनों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के झालावाड़ जिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति व महिला पर उस समय धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया जब वे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ा।

झालावाड़, 14 सितंबर राजस्थान के झालावाड़ जिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति व महिला पर उस समय धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया जब वे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ा।

झालावाड़ की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि यह घटना भवानी मंडी शहर में घटित हुई है जहां जितेंद्र सिंह बीमार महिला को लेकर निजी अस्पताल गए थे। अस्पताल में हिस्ट्रीशीटर भैरू गुर्जर और दो अन्य ने उन पर लाठियों और लोहे की छड़ों से हमला किया।

उन्होंने बताया कि जितेंद्र और भैरू गुर्जर के बीच पुरानी दुश्मनी थी। भैरू झालावाड़ के सुनेल थाने का हिस्ट्रीशीटर है जबकि जितेंद्र सिंह के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया,‘‘आरोपियों ने जितेंद्र और महिला को लाठियों और चाकुओं से मारा जिसमें महिला की गर्दन पर भी चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र ने गंभीर चोटों के कारण झालावाड़ जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।''

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीम गठित की हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जितेंद्र सिंह कुछ समय से महिला के साथ मध्य प्रदेश के मंदसौर में रह रहा था, लेकिन महिला की शादी किसी और से हुई थी।

उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

सं. कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट