Rajasthan: जयपुर की युवती ने मुंबई की युवती से रचाई शादी, फेसबुक के जरिये हुई थी दोस्ती

जयपुर की 20 वर्ष की एक युवती ने मुंबई की युवती से कथित तौर पर शादी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर की 20 वर्ष की एक युवती ने मुंबई (Mumbai) की युवती से कथित तौर पर शादी कर ली. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियों के बीच लगभग एक वर्ष पूर्व फेसबुक (Facebook) के जरिये दोस्ती हुई थी और दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया. पुलिस ने बताया कि मुंबई की युवती कुछ दिन पूर्व जयपुर (Jaipur) आई थी. पुलिस ने बताया कि दोनों ने मुंबई में शादी कर ली.  जयपुर की युवती के बारे में नाहरगढ पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी. पुलिस ने बताया कि उसका मुंबई में पता चलने की जानकारी मिलने के बाद जयपुर पुलिस के एक दल ने उसे ढूंढ लिया,

पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (उत्तर) धर्मेन्द्र सागर ने बताया कि ‘‘जब पुलिस दोनों युवतियों के पास पहुंची तो उन्होंने पुलिस दल को बताया कि एक मंदिर में उन्होंने शादी कर ली है. ’’ जयपुर की युवती ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और अपनी स्वेच्छा से गई है. यह भी पढ़े: Madhya Pradesh: अस्पताल में 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को 55 वर्षीय वृद्ध महिला से हुआ प्यार, बच्चों ने खुशी-खुशी कराई शादी

उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ गये युवती के भाई ने उसे समझाया और वापस जयपुर चलने के लिये राजी किया. उन्होंने बताया कि इस पर जयपुर की युवती ने अपनी साथी युवती को भी जयपुर ले जाने की बात कही.  उन्होंने कहा कि उसके बाद जयपुर की युवती अपनी साथी और भाई के साथ जयपुर लौट आई. अधिकारी ने बताया कि जयपुर की युवती ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी स्वेच्छा से गई थी। उन्होंने कहा कि दोनों युवतियां व्यस्क हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

\