देश की खबरें | कश्मीर में ठंड से मिली थोड़ी राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में ठंड से हल्की राहत मिली है क्योंकि सोमवार को घाटी में न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है, हालांकि यह सभी मौसम केंद्रों पर अब भी शून्य डिग्री से नीचे रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, आठ फरवरी कश्मीर में ठंड से हल्की राहत मिली है क्योंकि सोमवार को घाटी में न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है, हालांकि यह सभी मौसम केंद्रों पर अब भी शून्य डिग्री से नीचे रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कल रात तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

उन्होंने कहा कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे से अधिक है।

पहलगाम में पिछली रात तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि उसकी पिछली रात तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला के गुलमर्ग में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने कहा कि सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी