विदेश की खबरें | युद्ध अपराध के आरोपी एक लीबियाई नागरिक को जर्मनी में किया गया गिरफ्तार:आईसीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खालिद मोहम्मद अली अल हिशरी कथित तौर पर त्रिपोली की मिरिगा जेल के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक थे, जहां हजारों लोग बंद थे। उन्हें 10 जुलाई को अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

खालिद मोहम्मद अली अल हिशरी कथित तौर पर त्रिपोली की मिरिगा जेल के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक थे, जहां हजारों लोग बंद थे। उन्हें 10 जुलाई को अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘उन पर फरवरी 2015 से 2020 के प्रारंभ तक तक लीबिया में कथित तौर पर हुई हत्याओं, यातनाओं, बलात्कार और यौन हिंसा समेत मानवता के विरूद्ध अपराध और युद्ध अपराध करने या उनके लिए आदेश देने का संदेह है।’’

एल हिशरी को हेग ले जाने की कानूनी कार्यवाही पूरी होने तक जर्मनी में हिरासत में रखा जाएगा।

अदालत अपने गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए दूसरे देशों पर निर्भर करती है। अदालत ने एल हिशरी को हिरासत में लेने के लिए जर्मन अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

आईसीसी रजिस्ट्रार ओस्वाल्डो ज़ावाला गिलर ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं राष्ट्रीय अधिकारियों को अदालत के साथ उनके मज़बूत और निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं, जिससे हाल में यह गिरफ्तारी हुई।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें