विदेश की खबरें | अलकायदा के एक प्रमुख सदस्य को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अलकायदा के एक प्रमुख सदस्य अमीन उल हक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे मारे गये आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का करीबी सहयोगी बताया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 19 जुलाई पाकिस्तान में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अलकायदा के एक प्रमुख सदस्य अमीन उल हक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे मारे गये आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का करीबी सहयोगी बताया गया है।

पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है, क्योंकि विभाग ने विभिन्न खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर पंजाब प्रांत में एक योजनाबद्ध अभियान के दौरान हक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हक 1996 से ओसामा बिन लादेन का करीबी सहयोगी था और उसने पूरे प्रांत में तोड़फोड़ की गतिविधियों की कथित तौर पर साजिश बनाई थी और वह महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और हस्तियों को निशाना बनाना चाहता था।

इसमें कहा गया है कि सीटीडी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अमीनुल हक का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

सीटीडी ने गिरफ्तार आतंकवादी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ के लिए उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

हक का नाम संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी सूची में शामिल किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि हक की गिरफ्तारी पाकिस्तान और दुनियाभर में आतंकवाद से निपटने के लिए चलाये जा रहे अभियान के लिए एक बड़ी सफलता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड