देश की खबरें | बांदा में केन नदी पर बने पुल से कूदकर युवती ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांदा जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के भूरागढ़ में केन नदी पर बने पुल से कथित रूप से कूदकर एक युवती ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

बांदा (उप्र), छह जुलाई बांदा जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के भूरागढ़ में केन नदी पर बने पुल से कथित रूप से कूदकर एक युवती ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

बांदा नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है तथा युवती की पहचान हमीरपुर जिले के छिछोलर गांव की रहने वाली रोशनी खान (23) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि युवती अपने बहनोई रमजानी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर यहां (बांदा जिले) एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी।

सिंह ने बताया कि वापस घर लौटते समय शनिवार दोपहर करीब एक बजे उसने चक्कर आने का बहाना बनाकर केन नदी पर बने पुल पर मोटरसाइकिल रुकवाई और कथित रूप से नदी में छलांग लगा दी।

उनके मुताबिक, घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

सीओ ने बताया कि युवती के बहनोई और भाई अब तक आत्महत्या करने के कारण नहीं बता पाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट