देश की खबरें | नौकरी और वृद्धा पेंशन का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में साइबर अपराध पुलिस ने व्हाट्सएप पर घर बैठे काम करने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

नोएडा (उप्र), 21 सितंबर नोएडा में साइबर अपराध पुलिस ने व्हाट्सएप पर घर बैठे काम करने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

साइबर अपराध थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी तरूण कौशिक और सिद्धार्थ शर्मा तथा गाजियाबाद निवासी मनीष और अरूण के रूप में हुई है।

पीड़ित शोभित गुप्ता ने 11 मई 2023 को साइबर अपराध पुलिस थाने में शिकायत देते हुए बताया था कि आरोपियों ने व्हाट्सएप पर अंशकालिक नौकरी की पेशकश कर यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर छोटे-छोटे वीडियो को लाइक करने का काम दिया था। जिसके बदले में उनके बैंक खाते में छोटी-छोटी धनराशि भेजी गई थी।

उसने बताया कि इस तरह लालच देकर आरोपियों ने उसे अपने जाल में फंसाया और एक टेलीग्राम चैनल समूह में जोड़ कर मोटी रकम निवेश करने का झांसा दिया। उन्होंने करीब आठ लाख रुपये निवेश कर दिए लेकिन कोई लाभ नहीं मिला और इसके बाद ठगी का अहसास हुआ।

साइबर थाना पुलिस के दल ने मामले की छानबीन करते हुए बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रीता यादव ने बताया कि एक आरोपी राजीव बंसल अभी फरार है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी वृद्ध महिलाओं को पेंशन दिलाने का झांसा देकर उनसे भी ठगी करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड