देश की खबरें | ठाणे में एक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बुधवार को पूर्वाहन के समय आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 25 जून महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बुधवार को पूर्वाहन के समय आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि रुतु पार्क स्थित दो मंजिला अस्पताल में पूर्वाहन 10 बजकर 37 मिनट पर यह आग लगी, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में एक वेंटिलेटर में यह आग लगी।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि घटना के समय अस्पताल में कुल छह मरीज भर्ती थे। उनमें से 66 वर्षीय एक मरीज आईसीयू वार्ड में था जिसे आग लगने के तुरंत बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

तड़वी ने बताया कि सामान्य वार्ड के अन्य मरीज भी सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय अग्निशमन कर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे से भी कम समय में आग पर काबू पा लिया।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड