देश की खबरें | आगरा के एक अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा शहर में स्थित सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सर्जरी विभाग की नई इमारत के बेसमेंट में मंगलवार को आग लग गयी।

आगरा, 15 मार्च आगरा शहर में स्थित सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सर्जरी विभाग की नई इमारत के बेसमेंट में मंगलवार को आग लग गयी।

प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।

सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता ने बताया, ‘‘सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के नए सर्जिकल खंड के बेसमेंट में पड़े कचरे पर किसी तीमारदार ने जलती हुई बीड़ी फेंक दी, जिससे दोपहर करीब साढ़े बारह बजे (12:30) आग लग गई।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण पूरी सर्जरी इमारत में धुआं भर गया।

गुप्ता ने बताया कि मरीजों को सुरक्षित तरीके से जच्चा-बच्चा केन्द्र और शिशु रोग विभाग में पहुंचाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट