देश की खबरें | भ्रूण लिंग परीक्षण के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में एक महिला दलाल गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पीसीपीएनडीटी (गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) (लिंग चयन प्रतिषेध) प्रकोष्ठ ने डिकॉय कार्रवाई कर भ्रूण लिंग जांच के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, 11 अगस्त राजस्थान के पीसीपीएनडीटी (गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) (लिंग चयन प्रतिषेध) प्रकोष्ठ ने डिकॉय कार्रवाई कर भ्रूण लिंग जांच के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही भ्रूण लिंग जांच के नाम पर ली गई राशि के 'हुबहू' नोट भी बरामद भी किए गये हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से शाहपुरा, विराटनगर, थानागाजी जिले के आसपास के इलाकों में एक अज्ञात गिरोह द्वारा गर्भवती महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच किए जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी।

उन्होंने बताया कि सूचना की पुष्टि के बाद एक डिकॉय दल ने एक दलाल नैहना देवी को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि नैहना देवी ने डिकॉय गर्भवती महिला एवं सहयोगी से बातचीत कर 25 हजार में भ्रूण लिंग जांच करवाने की बात कही थी।

उन्होंने बताया कि डिकॉय गर्भवती को शाहपुरा लेकर गयी और राजकीय चिकित्सालय से गर्भवती महिला की पर्ची बनवा कर सोनोग्राफी लिखवा कर हॉस्पिटल के सामने संचालित निजी सोनोग्राफी सेंटर में लेकर आयी।

नियम के अनुसार समस्त दस्तावेज जमा करवा कर सामान्य तरीके से सोनोग्राफी करवाई गई, वहां से बाहर आकर गर्भवती महिला तथा सहयोगी महिला को भ्रूण लिंग परीक्षण के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण दल ने सोनोग्राफी सेंटर के दस्तावेज जांच किए, जो सही पाए गये।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला दलाल नैहना देवी से पूछताछ में उसने कबूल किया कि मैंने मनगढ़ंत तरीके से भ्रूण लिंग परीक्षण की जानकारी देकर राशि ली है, जिस पर निरीक्षण दल ने तलाशी में 24500 के 'हुबूहू' नोट बरामद किए।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा