देश की खबरें | नाले में गिरने से अलीगढ़ के एक डॉक्टर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के बीचों-बीच भीड़भाड़ वाले इलाके में एक खुले नाले में मोटरसाइकिल गिर जाने से उसपर सवार डॉक्टर की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 14 दिसंबर शहर के बीचों-बीच भीड़भाड़ वाले इलाके में एक खुले नाले में मोटरसाइकिल गिर जाने से उसपर सवार डॉक्टर की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि निजी चिकित्सक डॉ राजीव गुप्ता की (42) रविवार को शादी की 22वीं सालगिरह से पहले कुछ खरीददारी करने निकले थे। रास्ते में सासनी गेट थाना क्षेत्र के महेंद्रनगर कॉलोनी में एक खुले नाले में गिर गए।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार शहीद, CRPF के 208वीं बटालियन में थे तैनात.

पुलिस के अनुसार खुले नाले पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है और लोगों को खतरे से आगाह करने के लिए वहां पर कोई अवरोधक या साइन बोर्ड भी नहीं लगा था।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, डॉक्टर ने नाले से निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अंदर फिसल गये और उसके बाद नाले की ईंट की दीवार से उसका सिर टकरा गया। आसपास मौजूद लोगो ने उन्हें बाहर खींचा और जिला अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Assembly Elections 2021: तमिलनाडु में AIMIM कमल हासन की पार्टी MNM से मिला सकती है हाथ, 25 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव.

घटनास्थल का दौरा करने वाले सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने कहा कि नगर निगम के सभी संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा।

इस बीच, नगर निगम के अधिकारियों ने मामले से पल्ला झाड़ते हुये कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 15 किलोमीटर लंबी नाली में पाइप बिछाने का काम पिछले एक साल से जल निगम के जिम्मे है।

शहर की पूर्व महापौर और वरिष्ठ भाजपा नेता शकुंतला भारती सहित स्थानीय नेताओं ने पीड़ित डॉक्टर के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। नेताओं ने परिवार के लिए पर्याप्त मुआवजे और लापरवाही के लिए स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now