देश की खबरें | अमेरिकी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।

लखनऊ, आठ जुलाई अमेरिका के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।

इस प्रतिनिधिमंडल में मोंटाना स्टेट यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ मोंटाना मिसौला द्वारा आयोजित 'इकोनोक्वेस्ट 2025' और 'एकेडमिक वर्ल्डक्वेस्ट 2025' कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाई स्कूल के सात छात्र और तीन अभिभावक शामिल थे। मोंटाना वर्ल्ड अफेयर्स काउंसिल और सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूतावास के संयुक्त तत्वावधान में उनकी इस भारत यात्रा का आयोजन किया गया है।

राजभवन द्वारा यहां जारी एक बयान के अनुसार बातचीत के दौरान छात्रों ने भारत की मजबूत और समृद्ध शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश के प्रयास बेहद प्रेरणादायक लगे।

राज्यपाल ने भारतीय समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला और महिलाओं की शिक्षा, जागरुकता और आर्थिक स्वतंत्रता में सुधार के लिए सरकारी योजनाओं को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि अधिकांश विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में महिलाएं ही अक्सर अपनी कक्षाओं में अव्वल आती हैं और स्वर्ण पदक जीतती हैं।

पटेल ने भारत की साक्षरता और शहरी नियोजन की प्राचीन परंपराओं से छात्रों को परिचित कराते हुए देश के ऐतिहासिक शिलालेखों और मोहनजोदड़ो जैसे पुरातात्विक स्थलों के बारे में चर्चा की।

उन्होंने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को शिक्षा का वैश्विक केंद्र बताया और इसे पुनर्जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की।

पटेल ने यह भी कहा कि भारत में आज महिलाएं कृषि, पशुपालन, पुलिस, प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\