हरियाणा: भिवानी में धरनास्थल पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला

हरियाणा में भिवानी जिले के लघु सचिवालय के बाहर करीब साढ़े पांच माह से जारी धरने में शामिल एक संगठन के प्रधान का शव मंगलवार सुबह फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Suicide Death (Photo Credit: IANS)

भिवानी, 12 सितंबर: हरियाणा में भिवानी जिले के लघु सचिवालय के बाहर करीब साढ़े पांच माह से जारी धरने में शामिल एक संगठन के प्रधान का शव मंगलवार सुबह फंदे से लटका शव मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गांव रोहनात निवासी 65 वर्षीय वेद सिंह के रूप में हुई है. ग्रामीणों के मुताबिक, रोहनात गांव के लोग अंग्रेजों द्वारा नीलाम की गई भूमि का मालिकाना हक दिलाने के साथ-साथ गांव को शहीद गांव का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर करीब साढ़े पांच माह से धरना दे रहे हैं.

उन्होंने बताया कि इस धरने में भीमराव आंबेडकर शहीद सम्मान मोर्चा के प्रधान वेद सिंह भी आ रहे थे. रोहनात गांव निवासी भूप सिंह ने बताया, “सोमवार रात करीब सवा नौ बजे वह खाना खाने के बाद धरना स्थल पर वेद सिंह सहित अन्य ग्रामीणों के साथ सो गए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उठे, तो वेद सिंह दिखाई नहीं दिए. थोड़ी देर इंतजार करने के बाद जब धरना स्थल के पीछे जाकर देखा, तो उनका शव फंदे से लटका हुआ था.”

इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया, “ सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू की.” उन्होंने बताया कि मृतक वेद सिंह के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों व धरना स्थल पर मौजद लोगों के बयान दर्ज कर इस संबंध में कार्रवाई कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Ramadan 2026: रमजान के पाक महीने की शुरुआत जल्द, जानें किन पर रोजा फर्ज है और किन लोगों को रोजा न रखने की है छूट

\