देश की खबरें | मध्य प्रदेश के हर जिले में तत्काल एक कोविड देखभाल केन्द्र प्रारंभ कर दिया जाए : चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को निर्देश दिए कि राज्य के हर जिले में तत्काल एक कोविड देखभाल केन्द्र प्रारंभ कर दिया जाए।

भोपाल, दो जनवरी कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को निर्देश दिए कि राज्य के हर जिले में तत्काल एक कोविड देखभाल केन्द्र प्रारंभ कर दिया जाए।

चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से जिला, विकास खंड, वार्ड और पंचायत स्तरीय संकट प्रबंधन समूहों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए तीसरी लहर से बचने की पूरी तैयारी रखने की जरूरत है। हरेक जिले में तत्काल एक कोविड देखभाल केन्द्र प्रारंभ कर दिया जाए।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर कोविड देखभाल केन्द्र बनाने की तैयारी कर लें। अस्पतालों में भीड़ न बढ़े -इसके लिए कोविड देखभाल केन्द्र पर मरीजों को रखें। अस्पताल भी चाक-चौबंद रहें। ’’

चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीज 608 हो गए हैं जबकि गत 21 नवम्बर को राज्य में केवल 85 सक्रिय मरीज थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के प्रदेश में अब तक केवल 11 मामले आए हैं जो पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। चौहान ने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस को पराजित करने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करें। ’’

उन्होंने कहा , ‘‘15-18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण तीन जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। टीकाकरण युद्ध स्तर पर हो। बच्चों को कोवैक्सीन ही लगाई जाना है। इसका ध्यान रखना होगा। टीकाकरण केवल स्कूलों में ही होगा।’’

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में निजी अस्पतालों का अनुबंध 31 मार्च तक बढ़ाया गया है जिसके लिए सभी जिलाधिकारी तेजी से अनुबंध करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू