विदेश की खबरें | कोलंबिया के एक अभियोक ने काले किशोर को गाली मारने वाले अधिकारी पर आरोप दाखिल नहीं करने का लिया फैसला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फीफ्थ सर्किट सॉलिसिटर बायरन जिप्सन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जोश रूफीन (17) पीछा किए जाने पर भागा था और फिर एक जगह रूक कर कोलंबिया के पुलिस अधिकारी विन डेविस पर बंदूक तान दी थी। इससे वह डेविस और अन्य लोगों के लिए खतरा बन गया था।
फीफ्थ सर्किट सॉलिसिटर बायरन जिप्सन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जोश रूफीन (17) पीछा किए जाने पर भागा था और फिर एक जगह रूक कर कोलंबिया के पुलिस अधिकारी विन डेविस पर बंदूक तान दी थी। इससे वह डेविस और अन्य लोगों के लिए खतरा बन गया था।
जिप्सन ने कहा कि डेविस के पास किशोर का पीछा करने का कारण था, क्योंकि वह केाविड-19 शटडाउन के आदेश के दौरान बाहर था और इलाके के एक नेता ने औसत अपराध दर से अधिक वाले इसक्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी थी।
यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: दक्षिण अफ्रीका ने COVID-19 टीके का पहला परीक्षण किया शुरू.
रूफीन के परिवार के वकील टॉड रदरफोर्ड का कहना है कि वह चाहेंगे कि अधिकारी पर आरोप तय किए जाएं। उन्होंने कैमरा के फूटेज देखे हैं और उन्हें उस वीडियो में कहीं भी यह नहीं लगा कि किशोर ने अधिकारी पर बंदूक तानी थी।
उन्होंने कहा, ‘‘ हमने बस यह देखा कि किशोर पुलिस से दूर भाग रहा था। हमें जोश को गिरफ्तार करने, उसे पकड़ने का कोई कारण नजर नहीं आता।’’
यह भी पढ़े | भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों, गुरुद्वारों ने COVID-19 प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अभियान चलाया.
गौरतलब है कि आठ अप्रैल की यह घटना मिनियापोलिस पुलिस के एकअधिकारी द्वारा काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद से कोलंबिया में नस्ली अन्याय पर विरोध का केन्द्र बन गई थी।
जिप्सन खुद भी एक काले व्यक्ति हैं और उन्होंने संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत श्वेत पुलिस अधिकारियों और सामाज में आम तौर पर काले व्यक्तियों पर किए जा रहे अन्यायों पर बात करते हुए ही की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)