खेल की खबरें | एक श्रृंखला पूरी टीम की लय को परिभाषित नहीं करती: गिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय एकदिवसीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में हार को लेकर टीम के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि एक खराब श्रृंखला टीम को परिभाषित नहीं करती है और लंबे अंतराल के बाद इस तरह के खराब प्रदर्शन के बाद किसी टीम की आलोचना करना अनुचित है।

नागपुर, चार फरवरी भारतीय एकदिवसीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में हार को लेकर टीम के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि एक खराब श्रृंखला टीम को परिभाषित नहीं करती है और लंबे अंतराल के बाद इस तरह के खराब प्रदर्शन के बाद किसी टीम की आलोचना करना अनुचित है।

  भारत को ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की श्रृंखला में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। टीम का इस परिणाम से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एक दशक पुराना दबदबा खत्म हो गया।

रोहित शर्मा, विराट कोहली, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत और खुद गिल जैसे प्रमुख खिलाड़ी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाने से पहले अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में लौटने के लिए तैयार हैं।

गिल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘एक श्रृंखला पूरी टीम की लय को परिभाषित नहीं करती है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अतीत में कई श्रृंखलाओं और टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें कोई शक नहीं कि हम ऑस्ट्रेलिया में अपनी उम्मीदों के मुताबिक खेलने में विफल रहे। हमने हालांकि कुछ अच्छा क्रिकेट भी खेला। टीम को उस दौरे के आखिरी दिन किस्मत का साथ नहीं मिला क्योंकि (जसप्रीत) बुमराह चोटिल थे। हम अगर वह मैच जीतते तो श्रृंखला बराबरी पर छूटती और हम ट्रॉफी को अपने पास बरकरार रखते। ऐसे में अभी इस तरह की बातें नहीं हो रही होती।’’

दायें हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ एक मैच एक दिन किसी को परिभाषित नहीं करते है। हम वहां (ऑस्ट्रेलिया) दो बार जीते है। हम पिछले कुछ समय में एक विश्व कप जीते है और एक अन्य विश्व कप के फाइनल में पहुंचे है। हम इस तरह के परिणाम को दिमाग में रखना चाहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में निराशाजनक हार से पहले भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने घरेलू श्रृंखला में 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। यह पहली बार था जब किसी टीम ने भारत का उसके घरेलू मैदान पर 3-0 से सूपड़ा साफ किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\