देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर दमोह में 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भोपाल, 23 अप्रैल दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दमोह नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अभिषेक तिवारी ने बताया कि लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए घातक हमले के बाद पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही थी।

उन्होंने बताया कि निगरानी के दौरान शहर के कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी को सोशल मीडिया पर दो पोस्ट मिले, जिनसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका थी।

तिवारी ने बताया कि पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधान के तहत आपत्तिजनक पोस्ट डालने के लिए एक विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों का पता लगाने और पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लेने के प्रयास जारी हैं।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। मारे गए लोगों में ज्यादातर अन्य राज्यों के पर्यटक थे। इसे 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला बताया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें