देश की खबरें | राजस्थान के भरतपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भरतपुर जिले में 15 साल की लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 13 जून राजस्थान के भरतपुर जिले में 15 साल की लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि घटना के समय आरोपी के तीन दोस्त कथित तौर पर बंद कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे।

रूपवास थाना के प्रभारी चंद्रमोहन ने बताया कि यह घटना सोमवार की है लेकिन लड़की के पिता द्वारा बृहस्पतिवार शाम को शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला प्रकाश में आया।

प्राथमिकी के अनुसार, लड़की नौ जून को बाजार जा रही थी तभी रोहित और उसके दोस्त रिंकू, बब्बल और बबलू उसे जबरन किराए के कमरे में ले गए।

शिकायत में कहा गया है कि रोहित ने कथित तौर पर लड़की का मुंह बंद कर दिया और उसे उसके दुपट्टे से बांध दिया और फिर कमरे में उसके साथ बलात्कार किया। अन्य तीन ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और निगरानी करते रहे।

चंद्रमोहन ने बताया कि घटना तब प्रकाश में आई जब एक पड़ोसी ने तीनों लोगों को बंद कमरे के पास घूमते हुए देखा और उसे शक हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी घबरा गए। पड़ोसी ने दरवाजा खोलने को कहा। आरोपियों की उम्र 24 से 26 साल के बीच है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी