देश की खबरें | पंजाब के डेरा बाबा नानक में पादरी समेत 13 लोगों पर अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के बटाला में 22 वर्षीय महिला की शिकायत पर एक पादरी सहित 13 लोगों के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बटाला (पंजाब), 22 अप्रैल पंजाब के बटाला में 22 वर्षीय महिला की शिकायत पर एक पादरी सहित 13 लोगों के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार), 127 (4) (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में पादरी मनजीत सिंह के अलावा सावर मसीह, हैप्पी, काजल और राजिंदर शामिल हैं। 13 आरोपियों में से दो की पहचान नहीं हुई है।

डेरा बाबा नानक के थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया, ‘‘इस घटना के संबंध में एक पादरी सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दो अज्ञात हैं। मामले की जांच जारी है।’’

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास एक गांव में चावल मिल में काम करती थी और उसके गांव के निवासी सावर मसीह ने किसी से उसके सोशल मीडिया अकाउंट की आईडी प्राप्त कर ली थी। मसीह ने जल्द ही सोशल मीडिया पर उसे ‘फॉलो’ करना शुरू कर दिया।

थाना प्रभारी सिंह के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि जनवरी में मसीह और उसका एक रिश्तेदार मिल में आए और उन्होंने उसे (महिला) बाहर बुलाया। उन्होंने धारदार हथियार से महिला को धमकाया और स्कूटर पर बिठाकर ले गए।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि वे दोनों उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ बलात्कार किया गया, मारपीट की गई और तीन महीने तक एक घर में बंद रखा गया।

अधिकारी के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में वहां ‘पादरी’ मंजीत सिंह आया और उसने महिला को जबरन कोई तरल पदार्थ पीने के लिए कहा तथा इसके बाद पादरी ने महिला से कहा कि उसका ईसाई धर्म में धर्मांतरण हो गया है। उससे एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी करवाए गए, जिसमें कहा गया था कि वह आरोपियों में से एक के साथ सह-जीवन संबंध में रह रही है।

महिला पिछले सप्ताह किसी तरह बचकर भाग आई।

उक्त मामला ऐसे समय में सामने आया है जब मोहाली की एक अदालत ने एक अप्रैल को स्वयंभू ईसाई प्रचारक बजिंदर सिंह को 2018 के बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट