देश की खबरें | नवी मुंबई के दंपत्ति के खिलाफ कंपनी से 64 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई के एक दंपति के खिलाफ एक प्रौद्योगिकी कंपनी से 64 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, दो मई नवी मुंबई के एक दंपति के खिलाफ एक प्रौद्योगिकी कंपनी से 64 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रबाले थाने के अधिकारी ने बताया कि कथित धोखाधड़ी अप्रैल 2022 से सितंबर 2024 के बीच की गई।

कंपनी की एक महिला निदेशक ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी व्यक्ति को उनके वित्तीय लेनदेन का जिम्मा सौंपा गया था, लेकिन उसने अपनी पत्नी की मदद से कंपनी के 64.68 लाख रुपये निजी खातों में स्थानांतरित कर लिए।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने कथित तौर पर ‘रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज’ को एक फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किया, जिसमें दावा किया गया कि महिला निदेशक ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसकी जगह निदेशक नियुक्त करवा लिया।

अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस को एक फर्जी समझौता पत्र भी सौंपा और महिला निदेशक पर इसकी शर्तों का उल्लंघन करने का झूठा आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति और उसकी पत्नी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी और षडयंत्र के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\