देश की खबरें | रक्षा वैज्ञानिक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाने की आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा वैज्ञानिक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर 10 लाख रुपये मांगने के आरोप में पकड़ी गई एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी से दो पैन कार्ड बनवाने का मामला दर्ज किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, सात अक्टूबर रक्षा वैज्ञानिक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर 10 लाख रुपये मांगने के आरोप में पकड़ी गई एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी से दो पैन कार्ड बनवाने का मामला दर्ज किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि 26 सितंबर की रात रक्षा वैज्ञानिक अभय प्रताप सिंह को सुनीता गुर्जर, राकेश, दीपक, सौरव, आदित्य आदि ने सेक्टर 41 स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाकर ‘हनी ट्रैप’ में फंसा लिया तथा उनका अपहरण कर लिया। ये लोग उनकी पत्नी को फोन कर 10 लाख रुपये मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बढ़ती घटनों पर कहा- बेनकाब हो रहे हैं गरीबों की लाश पर राजनीति करने वाले.

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने इस मामले में सुनीता, राकेश, दीपक तथा सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।

सिंह ने बताया कि सुनीता गुर्जर के पास से सुनीता तथा बबली नाम से दो पैन कार्ड मिले जिनपर एक ही महिला की तस्वीर लगी थी।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At Petrol Pump in Bhubaneswar: भुवनेश्वर में राजभवन के पास पेट्रोल पंप में लगी आग, 3 लोग घायल.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुनीता ने धोखाधड़ी की और आयकर विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए दो पैन कार्ड बनवाए। इस मामले में थाना सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने मामला दर्ज कराया है।

आरोपी महिला अभी जेल में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\