देश की खबरें | पुलिस अधिकारियों को धमकाने के आरोप में शख्स पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के कर्मचारियों पर दबाव बनाने और धमकाने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी खुद को सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी बताता था। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद, 20 नवंबर गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के कर्मचारियों पर दबाव बनाने और धमकाने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी खुद को सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी बताता था। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस बाबत डीसीपी ट्रांस हिंडन के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नीरज राठौर ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि अनिल कटियाल नाम के शख्स ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी बनकर उन्हें फोन पर धमकी दी।

राठौर ने अपनी शिकायत में कहा कि कटियाल ने 14 नवंबर को उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर पर उनसे संपर्क किया और खुद को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के मणिपुर कैडर का 1979 बैच का सेवानिवृत्त अधिकारी बताया।

राठौर ने बताया, "उन्होंने खुद का परिचय गृह मंत्रालय (एमएचए) में सलाहकार के रूप में दिया। कटियाल ने बताया कि विनोद कपूर नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया गया था, जिसे गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने एक अक्टूबर को हरियाणा से गिरफ्तार किया था।"

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान कटियाल ने राठौर को धमकी भी दी। उसने दावा किया कि वह इंदिरापुरम पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कराएगा और इसमें शामिल पुलिस अधिकारी सलाखों के पीछे होंगे।

इंदिरापुरम पुलिस ने कपूर के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि कटियाल ने राठौर पर कपूर के खिलाफ कार्यवाही खत्म करने का दबाव बनाया। हालांकि, पुलिस ने कटियाल और कपूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।

पाटिल ने बताया कि आरोपी कपूर ने इंदिरापुरम थाने में जांच अधिकारी उपनिरीक्षक प्रमोद हुड्डा को भी इसी तरह की धमकी दी थी।

अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच में पता चला कि कटियाल सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी नहीं है और गृह मंत्रालय से भी संबद्ध नहीं है, जैसा कि उसने दावा किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस