देश की खबरें | ठाणे में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति पर अपनी 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), 14 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति पर अपनी 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शिल-डायघर थाने के अधिकारी ने बताया कि मई 2022 में परिवार जब उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव में रहता था, तब 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी से उस समय दुष्कर्म किया जब वह सो रही थी।

आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जब किशोरी की मां ने आरोपी पिता से अपराध के बारे में पूछा तो उसने उसकी भी पिटाई की।

अधिकारी ने बताया कि जब कुछ रिश्तेदारों ने अपराध के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने इसे अपनी बेटी द्वारा लगाया गया झूठा आरोप बताकर खारिज कर दिया।

उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले परिवार ठाणे के शिल-फाटा में रहने के लिए आया, जहां व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बेटी से दो बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने रविवार को पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट