देश की खबरें | ठाणे में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में मृत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबलिग से बलात्कार के आरोप में मृत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), 17 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबलिग से बलात्कार के आरोप में मृत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 64(1) (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया।

हालांकि, प्राथमिकी में कथित आरोपी की मौत के समय और परिस्थितियों का उल्लेख नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने मुंब्रा में अपने पड़ोस की 17 वर्षीय लड़की से दोस्ती की और जून से अगस्त 2024 के बीच कई मौकों पर उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।

बाद में आरोपी ने परिवारों के विरोध के बावजूद लड़की से शादी कर ली। उन्होंने कहा कि लड़की गर्भवती हो गई और 14 फरवरी को उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें