देश की खबरें | हिमाचल के मंत्री के खिलाफ एनएचएआई अधिकारियों पर हमला करने का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर एनएचएआई के दो अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शिमला, एक जुलाई हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर एनएचएआई के दो अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंत्री के खिलाफ एनएचएआई के दो अधिकारियों पर उस स्थान का निरीक्षण करने के दौरान कथित तौर पर हमला करने का आरोप है, जहां पांच मंजिला एक इमारत ढह गई थी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कर्मचारी अचल जिंदल की शिकायत पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अचल जिंदल फोर-लेन परियोजना के प्रबंधक हैं।

जिंदल ने आरोप लगाया है कि सिंह ने उन्हें और उनके साइट इंजीनियर योगेश को एक कमरे में बुलाया और उनके साथ मारपीट की। एनएचएआई के दोनों कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए मंत्री से संपर्क नहीं हो सका।

पुलिस ने बताया कि सिंह के खिलाफ ढली थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य पालन से रोकने के लिए आपराधिक बल प्रयोग); 121 (1) जानबूझकर चोट पहुंचाना; 352 (जानबूझकर अपमान करना); 126 (2) (गलत तरीके से रोकना) और 3 (5) (कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सोमवार सुबह भट्टाकुफर के माथु कॉलोनी में चमियाना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर पांच मंजिला इमारत ढह गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

भट्टाकुफर सिंह के कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

भवन की मालिक रंजना वर्मा ने आरोप लगाया है कि फोरलेन निर्माण कार्य के कारण भवन असुरक्षित हो गया है और इसकी सुरक्षा करने के लिए कुछ भी नहीं किया गया।

जिंदल द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, सिंह अपने समर्थकों के साथ सोमवार को इमारत ढहने वाली जगह पर पहुंचे और एनएचएआई के अधिकारियों को वहां बुलाया।

जिंदल और उनके साइट इंजीनियर योगेश मौके पर पहुंचे और मंत्री को राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकार क्षेत्र (आरओडब्ल्यू) से 30 मीटर दूर हुई इस इमारत के ढहने की घटना के बारे में बताया। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने मंत्री को बताया कि आधिकारिक समझौते के अनुसार, एनएच-आरओडब्ल्यू के बाहर होने वाले नुकसान हिमाचल प्रदेश सरकार के अधिकार क्षेत्र में आएंगे।

इसके बाद सिंह ने कथित तौर पर असंयमित का प्रयोग करना शुरू कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल