देश की खबरें | फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की शिकायत पर मुंबई में एक यूट्यूब चैनल के मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिश्रा ने उन्हें बदनाम करने और 'महाकुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा भोसले के साथ उनकी फिल्म को रोकने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया था। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 25 फरवरी फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की शिकायत पर मुंबई में एक यूट्यूब चैनल के मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिश्रा ने उन्हें बदनाम करने और 'महाकुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा भोसले के साथ उनकी फिल्म को रोकने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया था। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह प्राथमिकी उपनगरीय मुंबई के अंबोली थाने में दर्ज की गई, जहां मिश्रा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

हाल ही में मिश्रा ने माला बेचने वाली भोसले के साथ 'द डायरी ऑफ मणिपुर' नामक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। भोसले प्रयागराज में महाकुंभ मेले में अपनी आकर्षक उपस्थिति से चर्चा में आई थीं।

अंबोली थाने के एक अधिकारी के अनुसार, शिकायत में नामित पांच लोगों ने मिश्रा पर फिल्म के बजट और अन्य मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि उनमें से एक ने दावा किया कि मिश्रा द्वारा निर्देशित कोई भी फिल्म आज तक रिलीज नहीं हुई है और वह 16 वर्षीय भोसले का करियर "बर्बाद" कर देंगे।

मिश्रा ने पांचों लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया और जोर देकर कहा है कि उन्होंने उनकी छवि खराब करने के लिए एक समूह बनाया है।

उन्होंने कहा, "ये लोग जानबूझकर मेरे खिलाफ झूठी और गलत खबरें फैला रहे हैं। वे नहीं चाहते कि मोनालिसा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' बने।"

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड