देश की खबरें | ठाणे की एक इमारत में आग लगी, युवक और पालतू कुत्ते को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में रविवार रात आग लग गई, जिसमें फंसे 24 वर्षीय एक युवक और उसके पालतू कुत्ते को बचा लिया गया। ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 16 जून महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में रविवार रात आग लग गई, जिसमें फंसे 24 वर्षीय एक युवक और उसके पालतू कुत्ते को बचा लिया गया। ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वाघले एस्टेट क्षेत्र के रघुनाथ नगर में 10 मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रविवार रात नौ बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग लगने के बाद युवक और उसका कुत्ता घर के अंदर फंस गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन दल घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अधिकारी ने बताया कि आग से युवक मामूली रूप से झुलस गया और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि आग पर रात 10 बजकर 40 मिनट पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट