देश की खबरें | नाबालिग किशोरी को भगाकर समलैंगिक विवाह रचाने के मामले में 20 वर्षीय लड़की गिरफ्तार, भेजी गई जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल ने शनिवार को बताया, ''गुना शहर के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उनकी 17 वर्षीय लड़की सोमवार को गायब हो गई है। जब पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला कि गुमशुदा लड़की के साथ एक और 20 वर्षीय लड़की भी गायब है जो रिश्तेदारी में रहने के लिए नाबालिग लड़की के घर आई हुई थी।''

गुना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल ने शनिवार को बताया, ''गुना शहर के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उनकी 17 वर्षीय लड़की सोमवार को गायब हो गई है। जब पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला कि गुमशुदा लड़की के साथ एक और 20 वर्षीय लड़की भी गायब है जो रिश्तेदारी में रहने के लिए नाबालिग लड़की के घर आई हुई थी।''

बघेल ने बताया कि पुलिस को छानबीन में पता चला कि रिश्तेदारी में आई 20 वर्षीय लड़की मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक गांव की रहने वाली है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: सर गंगाराम हॉस्पिटल में तीन महीने बाद 1 जुलाई से फिर शुरू होंगी OPD सुविधाएं.

उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस उस गांव में गई और दोनों लड़कियां एक साथ वहां मिली।

बघेल ने बताया कि इसके बाद दोनों लड़कियों को वहां से गुना लाकर पूछताछ की गई तो नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपनी इच्छा से घर से भागी थी और उसने अपने ही रिश्तेदार 20 वर्षीय लड़की के साथ समलैंगिक शादी कर ली है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: COVID-19 की चपेट में आने से 44 वर्षीय CRPF जवान की मौत : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा, ''इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 20 वर्षीय लड़की के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और बाद में स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\