देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 999 नये मामले सामने आये, 49 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 999 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,23,344 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी से 49 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,40,565 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 13 नवंबर महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 999 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,23,344 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी से 49 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,40,565 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से स्वस्थ हुए 1,020 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 64,66,913 हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.64 प्रतिशत है जबकि मामले की मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि मुंबई शहर में शनिवार को संक्रमण के 247 नये मामले दर्ज किये गये और महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई। मुंबई में मामलों की कुल संख्या 7,59,328 हो गई है जबकि मृतक संख्या 16,290 है।

पुणे शहर में 92 नये मामले सामने आये। दिन के दौरान मुंबई क्षेत्र में सबसे अधिक 460 मामले दर्ज किये गये। इसके बाद पुणे क्षेत्र में 283 मामले सामने आये।

नासिक क्षेत्र में 169 मामले, कोल्हापुर में 23, औरंगाबाद में 21, लातूर में 22, नागपुर में 12 और अकोला क्षेत्र में नौ मामले दर्ज किये गये।

मुंबई क्षेत्र में संक्रमण से मौत के सबसे अधिक 36 मामले दर्ज किये गये। इसके बाद नासिक में छह, पुणे में तीन, लातूर में दो और अकोला तथा नागपुर क्षेत्रों में एक-एक मामला दर्ज किया गया। औरंगाबाद और कोल्हापुर में मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12,219 हैं जिनमें से सबसे अधिक 3,577 मरीजों का मुंबई में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\