देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 997 नये मामले, 28 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 997 नये मामले सामने आये जबकि 28 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,21,420 हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 1,40,475 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

मुंबई, 11 नवंबर महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 997 नये मामले सामने आये जबकि 28 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,21,420 हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 1,40,475 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

बुधवार को, राज्य में कोविड-19 के 1,094 नये मामले सामने आये थे और 17 मरीजों की मौत हो गई थी।

विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान 1,016 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में अभी तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 64,64,948 हो गई। इसके अनुसार राज्य में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या 12,352 है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 से ठीक होने की दर अब 97.64 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

विभाग ने कहा कि 1,08,086 और जांच की गई जिससे महाराष्ट्र में अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 6,36,30,632 हो गई।

मुंबई जिले में राज्य में कोविड-19 के सबसे अधिक 276 नये मामले सामने आये और जबकि पुणे जिले में 85 मामले सामने आए। मुंबई में 12 मरीजों की मौत हुई जबकि पुणे में आठ मरीजों की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी