देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 9,941 नए मामले सामने आए, चार रोगियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में बुधवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 9,000 से अधिक मामले सामने आए। लगभग आठ महीने बाद एक दिन में संक्रमण के नौ हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

अहमदाबाद, 12 जनवरी गुजरात में बुधवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 9,000 से अधिक मामले सामने आए। लगभग आठ महीने बाद एक दिन में संक्रमण के नौ हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिनभर में संक्रमण के लगभग 9,941 मामले सामने आए हैं।

राज्य में कई महीने के बाद एक दिन में महामारी के चलते चार लोगों की मौत भी हुई है।

गुजरात में एक दिन पहले संक्रमण के 7,476 नए मामले सामने आए थे और तीन रोगियों की मौत हुई थी।

राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 8,85,718 जबकि मृतकों की तादाद 10,137 हो गई है। दिनभर में 3,449 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 8,31,855 हो गई है।

गुजरात में 15 मई, 2021 को 9,061 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमण के मामलों में कमी आने लगी थी।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 43,726 है। 51 की हालत गंभीर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट