99 साल के द्वितीय विश्व युद्ध के यौद्धा कोरोना यौद्धाओं के लिए जुटाएंगे 12 मिलियन पाउंड

अपने कूल्हे की हड्डी को जोड़ने के लिए हुए आपरेशन और कैंसर से उबरने के बाद मूर की शुरूआत में योजना थी कि वह एक हजार पाउंड की राशि एकत्र करेंगे और उसे नेशनल हेल्थ सर्विस को दान देंगे ।

भारत में भी किसी जमाने में अपनी सेवाएं दे चुके टॉम मूर को अपने सौंवे जन्मदिन पर अपने 25 मीटर लंबे बगीचे के 100 चक्कर लगाने हैं। उनका जन्मदिन इस महीने के आखिर में आ रहा है। उनके इस प्रयास को प्रायोजित किया जा रहा है।

अपने कूल्हे की हड्डी को जोड़ने के लिए हुए आपरेशन और कैंसर से उबरने के बाद मूर की शुरूआत में योजना थी कि वह एक हजार पाउंड की राशि एकत्र करेंगे और उसे नेशनल हेल्थ सर्विस को दान देंगे ।

दक्षिण इंग्लैंड के बेडफोर्डशायर में रहने वाले मूर ने कहा, ‘‘अग्रिम मोर्चे पर तैनात हमारे डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी शानदार काम कर रहे हैं ।’’

उन्होंने आईटीवी के गुड मार्निंग ब्रिटेन कार्यक्रम में इस सप्ताह की शुरूआत में बताया, ‘‘ हम इससे बच निकलने में कामयाब होंगे।’’

मूर के इन प्रयासों को लोगों का काफी समर्थन मिला । करीब 6 लाख लोगों ने दान दिया और इसके चलते ‘जस्ट गीविंग’ पेज की साइट क्रैश कर गयी।

मूर के ट्वीटर पेज पर बुधवार की रात एक पोस्ट में लिखा गया, ‘‘ 24 घंटे शानदार हैं ...मूर अपने आखिरी राउंड में चल रहे हैं ....कल .... उम्मीद है कि कल इसमें और रोमांच आएगा । ’’

मूर की दौड़ के आखिरी दस राउंड को ग्रेट ब्रिटेन के दो बड़े टीवी शो में शुक्रवार को सीधे प्रसारित किया जाएगा।

उन्हें मैनचेस्टर यूनाइटेड तथा आर्सेनल फुटबाल के पूर्व कप्तानों रियो फर्डिनांड और टॉमी एडम्स, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कैली होलम्स तथा कई अन्य लोगों का समर्थन मिल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें