देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 979 नए मामले, 14 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में मंगलवार को कोविड-19 के 979 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.05 लाख हो गयी।

Corona

पुडुचेरी, एक जून पुडुचेरी में मंगलवार को कोविड-19 के 979 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.05 लाख हो गयी।

यह लगातार चौथा दिन है जब केन्द्र शासित प्रदेश में नए मामलों की संख्या एक हजार से कम रही है।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने इस बात की जानकारी दी। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 14 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,550 हो गयी।

बीते 24 घंटे में 8,540 नमूनों की जांच की गयी, वहीं संक्रमण की दर घटकर 11.45 प्रतिशत हो गयी।

संक्रमण के नए मामलों में पुडुचेरी में 746, कराईकल में 170, यनम में 29 और माहे में 34 मामले दर्ज किए गए।

पुडुचेरी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,709 हो गयी है जबकि 93,173 लोग अब तक इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 88.37 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत बनी हुई है। पुडुचेरी में अब तक 1.59 लाख लोग कोविड रोधी टीका लगवा चुके हैं। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\