देश की खबरें | दिल्ली में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 97,79,440 खुराकें दी गयीं : बुलेटिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को करीब 38 हजार लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी गयीं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक टीके की 97,79,440 खुराकें दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को टीकाकरण बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई दिल्ली में मंगलवार को करीब 38 हजार लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी गयीं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक टीके की 97,79,440 खुराकें दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को टीकाकरण बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

दिल्ली में मंगलवार को 37,825 लोगों को टीका लगाया गया, जिनमें से 13,827 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी जबकि 23,998 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, उसके पास बुधवार सुबह तक कोविड-19 टीके की 7,11,380 खुराकों का स्टॉक उपलब्ध था। इसमें से कोविशील्ड टीके की 4,87,410 खुराकें जबकि कोवैक्सीन टीके की 2,23,970 खुराकें उपलब्ध थीं।

मंगलवार को कोविशील्ड टीके की 62,490 खुराकें मिलीं जबकि कोवैक्सीन टीके की 29,360 खुराकें मिली। सरकार के मुताबिक, टीके का यह स्टॉक तीन दिन तक चलेगा।

कोविड-19 रोधी टीके की सीमित आपूर्ति होने के कारण दिल्ली सरकार ने कोविशील्ड टीके की खुराकों को 31 जुलाई तक टीके की दूसरी खुराक लेने वाले लाभार्थियों के लिए आरक्षित कर दिया है।

राजधानी में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 97,79,440 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिसमें से 73,24,923 पहली खुराक जबकि 24,54,517 दूसरी खुराक दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू